Blog

छत्तीसगढ़ के पंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर में लगा रहा दिव्य दरबार, हजारों भक्त पहुंचे समाधान पाने

छत्तीसगढ़ शक्ति जिले के पंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर में बीते कई दिनों से आध्यात्मिक वातावरण चरम पर है। चित्रकूट के प्रसिद्ध परचा बाबा गुरूदेव सिद्ध साधक पंडित अजय उपाध्याय भक्तो की भीड़ देखकर रात्रि 10 बजे तक भक्तों के लिए दिव्य दरबार लगा दिए भूतकाल, वर्तमान और भविष्य की सटीक जानकारी देने की उनकी अनूठी क्षमता और निवारण बताने की सहज शैली के कारण मंदिर परिसर इन दिनों एक विशाल तीर्थ धाम का रूप ले चुका है।

पंडित अजय उपाध्याय, जिन्हें हनुमान जी और माता संतोषी की विशेष कृपा प्राप्त मानी जाती है, सामने बैठते ही श्रद्धालुओं की समस्याओं को परचा में लिख देते हैं। बिना कुछ पूछे मन की बात जान लेने की उनकी सिद्धि से भक्त भाव-विभोर हो उठते हैं। उनका कहना है कि “भक्ति और आस्था में जो शक्ति है, वह हर दुख को दूर करने में सक्षम है,” और इसी भावना से वे निशुल्क सेवा प्रदान कर रहे हैं।

भक्त अपने पारिवारिक विवाद, स्वास्थ्य समस्याएँ, व्यापारिक संकट, विवाह संबंधी उलझनें, मानसिक तनाव, नौकरी-बेरोजगारी जैसे तमाम विषयों का समाधान पाने गुरूदेव के पास लगातार आ रहे हैं। दिनभर मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग रही हैं, वहीं शाम ढलते ही पूरा परिसर मंत्रोच्चार, आरती और साधना के माहौल से गुंजायमान हो जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पंडरवा पहाड़ी पर ऐसा दिव्य आयोजन पहली बार देखने को मिल रहा है, जिसने क्षेत्र को एक महात्म्यपूर्ण आध्यात्मिक ऊर्जा केंद्र में बदल दिया है। पंडित अजय उपाध्याय की लोग न केवल आस्था से बल्कि उनके सरल स्वभाव और निस्वार्थ सेवा से भी अत्यंत प्रभावित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि