Blog

पहाड़ हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार कार्य ने पकड़ी रफ्तार, समिति ने व्यक्त किया आभारओपी चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ विकास को मिला धार्मिक ऊर्जा का आशीर्वाद

रायगढ़। पावन पहाड़ हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुँचे समिति सदस्य बलबीर शर्मा ने पूरे परिसर में हो रहे तेज़ और समर्पित कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। समिति सदस्य के नाते आज का अनुभव बेहद प्रेरणादायी रहा। मंदिर के चारों ओर नई ऊर्जा, नई योजना और भक्तिभाव से होते कार्य स्पष्ट दिख रहे हैं। कम समय में जिस गति से निर्माण एवं सुधार कार्य आगे बढ़ रहा है, वह समिति की निष्ठा और भक्ति का जीवंत प्रमाण है।

समिति ने विशेष रूप से कहा कि इस पवित्र कार्य के पीछे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ. पी. चौधरी जी का मार्गदर्शन, सहयोग और सतत प्रेरणा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उनके नेतृत्व में रायगढ़ जिले में विकास कार्य जिस तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं, उसी सकारात्मक ऊर्जा का परिणाम है कि अब पहाड़ हनुमान मंदिर भी दिव्य स्वरूप धारण करने की दिशा में अग्रसर है।

भक्तजन और समिति सदस्य मानते हैं कि ओपी चौधरी के रायगढ़ विधायक बनने के साथ ही जिले के विकास में एक नई आध्यात्मिक शुरुआत हुई है। ऐसा विश्वास किया जा रहा है कि यह सब भगवान श्री हनुमान जी की विशेष कृपा है, जिनके आशीर्वाद से मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य अब ऐतिहासिक रूप ले रहा है।

समिति को पूर्ण विश्वास है कि सभी भक्तों के सहयोग, समिति के समर्पण और भगवान हनुमान जी की कृपा से यह पवित्र जीर्णोद्धार कार्य शीघ्र ही पूर्ण होकर पहाड़ मंदिर को एक दिव्य, भव्य और आकर्षक स्वरूप प्रदान करेगा।

🚩 जय श्री राम 🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ