Blog

हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी दिवस पर परमजीत सिंह भाटिया ने किया बी–नेगेटिव रक्तदानमानव सेवा में 15 वर्षों से निरंतर सक्रिय

परमजीत सिंह भाटिया नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के प्रदेश पदाधिकारी प्रेस रिपोर्टर क्लब के जिला उपाध्यक्ष है

रायगढ़।
हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी दिवस के पावन अवसर पर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब रायगढ़ जिला के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया ने मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्थानीय डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल में एक जरूरतमंद मरीज को बी नेगेटिव जैसे दुर्लभ रक्त समूह का रक्तदान कर जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

परमजीत सिंह भाटिया पिछले 15 वर्षों में 30 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं। उनका मानना है कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं, और रक्तदान ऐसा पुण्य कार्य है जिससे किसी परिवार को जीवन की अमूल्य खुशी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे लगातार जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा के लिए समर्पित हैं।

उनके इस सराहनीय कार्य पर संगठन और मीडिया जगत से उन्हें बधाइयों का सिलसिला मिल रहा है।
नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक रेन्शी श्याम कुमार गुप्ता, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक बलबीर शर्मा (पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, एन. वाई. के., भारत सरकार), संगठन के युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान सहित कई पदाधिकारियों ने भाटिया के इस मानवीय योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

संगठन और मीडिया परिवार से मनोज मेहर, प्रकाश दास, अमरदीप चौहान, नीलाम्बर पटेल, धर्मेंद्र बानी, केशव महंत, वीरू, लक्ष्मण गुप्ता, पिंगल बघेल सहित सभी सदस्यों ने भी भाटिया के इस प्रेरणादायी कदम को समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

शहीदी दिवस जैसे पावन दिन पर किया गया यह रक्तदान न केवल मानव सेवा का प्रतीक है, बल्कि गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान और त्याग के संदेश को भी सामाजिक रूप से आगे बढ़ाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...