Blog

नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र को दी नम आँखों से श्रद्धांजलि

रायगढ़
बॉलीवुड के महान अभिनेता, पूर्व सांसद और करोड़ों दिलों की धड़कन रहे धर्मेंद्र के निधन की खबर से पूरा देश शोक में डूब गया है। इन्हीं भावनाओं के बीच नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने भी उनके दिव्य स्मरण में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के संस्थापक रेंशी श्याम गुप्ता ने गहरी व्यथा के साथ कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा का वह चेहरा थे जिनकी मासूमियत, सादगी और दृढ़ता ने हर पीढ़ी को अपना कायल बनाया।

रेंशी श्याम गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा—
“हम बचपन से धर्मेंद्र जी की फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। उनका अभिनय हमारे जीवन के हर दौर में साथ रहा है। आज हम 53 वर्ष के हैं, और धीरे-धीरे जैसे जीवन आगे बढ़ता है, ऐसा लगता है कि बहुत सारी प्रेरणाएँ हमें छोड़कर जा रही हैं। किसी दिन ऊपर उनसे मुलाकात होगी तो उनके बेहतरीन अभिनय और उनके सरल व्यक्तित्व के किस्से जरूर खास रहेंगे।”

नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी अपने संस्थापक के साथ मिलकर धर्मेंद्र जी की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संगठन ने कहा कि उनके निधन से फिल्म जगत ही नहीं, बल्कि पूरे देश ने एक सच्चा कलाकार, संवेदनशील इंसान और प्रेरणादायी व्यक्तित्व खो दिया है।

उन्होंने आगे कहा किpp सीता और गीता, धरम वीर, सत्यम शिवम सुंदरम, यादों की बारात जैसी अनगिनत कृतियों ने भारतीय सिनेमा को नई ऊँचाइयाँ दीं। एक सांसद के रूप में भी उन्होंने समाज और देश के लिए संवेदनशीलता का परिचय दिया।

संगठन परिवार ने धर्मेंद्र जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा—
“आप हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ