Blog

संविधान दिवस पर श्याम कुमार गुप्ता ने दी देशवासियों को शुभकामनाएँ, कहा— “संविधान हमारी एकता और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति”

रायगढ़। संविधान दिवस के पावन अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता श्याम कुमार गुप्ता ने देशभर के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए भारत रत्न डॉ. भीमराव बाबा साहब अम्बेडकर और संविधान निर्माण समिति के सभी सदस्यों को सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर की दूरदृष्टि, विद्वता और समानता की भावना से निर्मित भारतीय संविधान विश्व का सबसे सशक्त और समावेशी लोकतांत्रिक दस्तावेज है, जो हर नागरिक को अधिकार, सम्मान और अवसर प्रदान करता है।

श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है, जिसमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। उन्होंने संविधान निर्माताओं को स्मरण करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम, चिंतन और समर्पण के कारण भारत आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में गर्व से खड़ा है।

उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि संविधान दिवस पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि सर्व समाज की एकता, भाईचारा और पारस्परिक सम्मान को और अधिक मजबूत बनाएँगे। समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना ही राष्ट्र निर्माण का वास्तविक मार्ग है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें जो अधिकार और कर्तव्य सौंपे हैं, उनका ईमानदारी से पालन करना ही बाबा साहब अम्बेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्याम कुमार गुप्ता ने यह संदेश देते हुए कहा कि “संविधान दिवस हमें याद दिलाता है कि हम सब एक हैं—और यही एकता हमारे महान भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।” उन्होंने सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि