Blog

तमनार नगर पंचायत की घोषणा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को वरिष्ठ भाजपा नेता मानष प्रवक्ता गोकुलानंद पटनायक का आभार, 40 वर्षों से जनसेवा में सक्रियता बनी मिसाल

रायगढ़ / तमनार क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण तब दर्ज हुआ जब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा तमनार को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने की घोषणा की गई। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर वरिष्ठ भाजपा नेता, मानस प्रवक्ता एवं ओड़िशा-बिलासपुर संभाग में प्रभु श्रीराम कथा वाचक गोकुलानंद पटनायक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

गोकुलानंद पटनायक, जिनका व्यक्तित्व छत्तीसगढ़–ओड़िशा सीमा क्षेत्र में जनसेवा और जनसंपर्क के लिए जाना जाता है, बीते 40 वर्षों से निरंतर भारतीय जनता पार्टी की सेवा एवं जनता के मुद्दों पर सक्रिय रहते हुए समाज के हर वर्ग के बीच मजबूत भरोसे का नाम बने हुए हैं। वे दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री, हिंदू हृदय सम्राट दिलीप सिंह जूदेव जी के अत्यंत करीबी रहे हैं तथा वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के भी विश्वसनीय साथी माने जाते हैं। रामकथा वाचन और सामाजिक जागरूकता अभियानों के माध्यम से उन्होंने सदैव राष्ट्रहित, संस्कृति संरक्षण और विकास की आवाज बुलंद की है।

तमनार को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र में शहरी विकास की गति तेज होगी। सड़क, रोशनी, स्वच्छता, पेयजल, आवास, स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं का विस्तार अब योजनाबद्ध तरीके से संभव हो सकेगा। गोकुल पटनायक ने कहा कि यह निर्णय केवल एक प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि स्थानीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और उनके सपनों की वास्तविक पूर्ति है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनभावनाओं को समझने और धरातल तक योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने की क्षमता उन्हें जनता का सच्चा नेता बनाती है। पटनायक ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में तमनार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और युवाओं, किसानों एवं व्यापारियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे नई नगर पंचायत के विकास में सहयोगी बनें और स्वच्छ, सशक्त एवं समृद्ध तमनार के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...