Blog

रेडियो धूम 89.6 एवं महिला बाल विकास विभाग रायगढ़ द्वारा आदर्श बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा एवं डिजिटल हिंसा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

रायगढ़ / सामुदायिक रेडियो, रेडियो धूम एवं महिला बाल विकास विभाग जिला रायगढ़ द्वारा आज दिनांक 04 दिसंबर 2025 को रायगढ़ की प्रतिष्ठित शाला आदर्श बालमंदिर उच्चतर माध्यमिक शाला में डिजिटल हिंसा पर आधारित शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयीन बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए जिसमें लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा एवं डिजिटल हिंसा को समाप्त करने एवं ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति सभी को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती चैताली राय, श्रीमती सरिता सिन्हा, उत्तरा सिदार
रेडियो धूम से कार्यक्रम अधिशासी श्रीमती जया शुक्ला उपस्थित थे
कार्यक्रम में जिला महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती चैताली राय ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट एवं घरेलू हिंसा से संबंधित जानकारी दी एवं सामुदायिक रेडियो धूम 89.6 से कार्यक्रम अधिशासी श्रीमती जया शुक्ला ने डिजिटल दुनिया में बढ़ते खतरों से सावधान रहने, सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने तथा डिजिटल हिंसा को “नो” कहने का संदेश दिया। एवं शाला परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
रेडियो धूम एवं स्मार्ट संस्था नई दिल्ली द्वारा 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक 16 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत आज का कार्यक्रम बाल मंदिर शाला में आयोजित हुआ। अंत में शाला के प्राचार्य श्री कातोरे सर ने इस जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं भविष्य में बालिकाओं एवं महिला स्टाफ के साथ पुनः इस प्रकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

यह जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी एवं सामयिक साबित हुआ जो कार्यक्रम “हिंसा को नो” कैम्पेन के अंतर्गत संचालित किया जा रहा हैl

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल मंदिर शालेय परिवार, रेडियो धूम से सरिता टंडन एवं नेहा सिंह का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...