Blog

ग्राम कया में महिला की हत्या का फरार आरोपित गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने भेजा रिमांड पर

*23 अगस्त, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर गंभीर मामलों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घरघोड़ा पुलिस मुखबीर लगाकर लगातार दबिश दे रही है, जिसमें आज हत्या के फरार आरोपी जगनंदन राठिया को घरघोड़ा क्षेत्र में गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है ।

*घटना विवरण* –
जानकारी के अनुसार पिछले साल 7 जुलाई की रात ग्राम कया में भगवती राठिया (64 वर्ष) अपनी मौसी श्रीमती रुकी राठिया के घर आयी थी। दोनों ने साथ में खाना खाये और घर के बाहर सो गईं। उसी दौरान, फुलसिंह राठिया, जगनंदन राठिया और एक नाबालिग बालक घर में घुस आये और भगवती राठिया पर बांस के डंडे, लकड़ी से मारपीट शुरू कर दिया श्रीमती रुकी राठिया ने चीख-पुकार मचाई और लोगों को बुलाया । लेकिन तब तक भगवती राठिया की मृत्यु हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव पंचानामा कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। थाना घरघोड़ा के अपराध क्रमांक 265/2023 धारा 450, 302, 34 आईपीसी में विवेचना के दौरान पुलिस ने फुलसिंह (उम्र 45 वर्ष) साकिन देवना ग्राम पंचायत कया थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ और विधि के साथ संघर्षरत बालक को हत्या के अपराध में कोर्ट पेश कर रिमांड लिया गया। तीसरा आरोपी, जगनंदन राठिया, फरार हो गया था । मामले में आरोपित के फरार में रहने पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा धारा 173(8) द.प्र.सं. के तहत् कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध चालान पेश किया गया था । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में आज दोपहर मामले के फरार आरोपित जगनंदन राठिया पिता सकल सिंह राठिया उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कया, थाना घरघोडा को घरघोड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...