Blog

देवलसुर्रा में ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने युवाओं की सराहनीय पहल

रायगढ़ जिले के सभी ब्लॉकों से खिलाड़ियों की भागीदारी, खेल प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी

रायगढ़ / पुसौर विकास खंड ग्राम देवलसुर्रा में आयोजित ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता ने क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह और परंपरा दोनों को नई ऊर्जा प्रदान की। गांव के युवा सरपंच कृष्णा दानसेना तथा आदर्श नवयुवक मंडल की पहल पर आयोजित इस प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले के सभी ब्लॉकों से खिलाड़ियों ने सक्रिय भागीदारी की। पारंपरिक खेल कबड्डी को जीवित रखने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता सुचारू और अनुशासित तरीके से संचालित की गई, जिसने ग्रामीण खेल संस्कृति को मजबूत संदेश दिया।

प्रतियोगिता में आस-पास के गांवों से आए बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने मैदान पर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धक प्रदर्शन का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच संघ के अध्यक्ष हिमांशु चौहान मौजूद रहे। उनके साथ ग्राम के गोटिया बसंत दानसेना, छापोरा सरपंच धनेश्वर प्रधान, महलों सरपंच तरुण प्रधान, लारा सरपंच गोविंद गुप्ता, बिंझकोट सरपंच प्रकाश साव तथा आदर्श नवयुवक मंडल से त्रिपाठी पटेल, रोहित दानसेना, रमेश पटेल, सूर्यकांत दानसेना, जगत गुप्ता, विनय शर्मा, शैलेश पटेल, सुनील साव, विनोद दानसेना, विजय गुप्ता, श्रीकंठ निषाद, डोलामणि पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

गांव के विद्यालय से लोचन चौहान, अरविंद काफ़ीसरल सहित शिक्षकों व ग्रामीणजनों ने भी आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

देवलसुर्रा में हुआ यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच देने में सफल रहा, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि ग्रामीण स्तर पर खेलों के पुनर्जीवन और संरक्षण के लिए युवाओं की पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...