Blog

रायपुर संभाग शालेय शतरंज चयन स्पर्धा संपन्न 30 खिलाड़ियों का राज्य स्पर्धा के लिए हुआ चयन

पिथौरा रायपुर संभाग स्तरीय शालेय शतरंज चयन स्पर्धा का शुभारंभ गुरु तेग बहादुर धर्मशाला पिथौरा में संपन्न हुई।
इस स्पर्धा का उदघाटन प्रतियोगिता के संयोजक सुधीर प्रधान ने की। उदघाटन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सुधीर प्रधान ने कहा कि खिलाड़ी खेलभावना और अनुशासन को दृष्टिगत रखते हुए अपना बेस्ट परफोर्मेंस दे ताकि हमारी रायपुर संभाग की टीम राज्य चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश की टीम में जगह बना सके।
प्रतियोगिता संचालक हेमन्त खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संभाग स्तरीय शालेय शतरंज चयन स्पर्धा में रायपुर, महासमुंद, धमतरी,गरियाबंद और बलौदाबाजार जिले से 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। आगामी 23 सितंबर से 26 सितंबर तक महासमुंद में आयोजित होने वाली राज्य चयन स्पर्धा में ये सभी चयनित खिलाड़ी खेलने की पात्रता रखेंगे।
राज्य चयन स्पर्धा हेतु चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है
अंडर 14 बालक वर्ग में देवांश जैन,विवान रॉय, योगविदय साहू,अद्वित पांडेय।
अंडर 14 बालिका वर्ग में अंशिका मिंज,अपविका पांडेय, अदिति आदित्य, आराध्या तिवारी,आस्था सतपथी।
अंडर 17 बालक वर्ग में उत्कर्ष यादव,शुभांकर बामलिया, विशु साहू,अभिनव वर्मा, शौर्य मोहता।
अंडर -17 बालिका वर्ग में तनीषा ड्रोलिया,प्राची तांडी,रिधिमा शर्मा, साक्षी वर्मा।
अंडर 19 बालक वर्ग में अदम्य साहू,प्रेरक साहू,चंद्रकांत पटेल,लकी फारूकी,जनेंद्र चेलक।
अंडर 19 बालिका वर्ग में तोषिका भोई,तनुजा चौहान, जसोवंती साव,डॉली कुरील, कावेरी साहू।
स्पर्धा के मुख्य निर्णायक एफ ए रॉकी देवांगन व प्रतियोगिता संचालक हेमन्त खुटे थे।
स्पर्धा के कुशल संचालन हेतु आर्बिटर पैनल का गठन किया गया था जिसमें अखिलेश कर, राजेश्वरी ध्रुवंशी, रामकुमार विश्वकर्मा को शामिल किया गया था। प्रतियोगिता के सहसंयोजक राजेश भोई थे ।ऑफिशियल के रूप में नारायण गभेल,प्रदीप दक्षिणी,हरीश,कुमार श्रीवास, सनत सोनवानी,शिव कुमार बांधे,योगेश सोनवानी,श्रीमती मंजिला चौधरी ने आयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। महासमुंद डी एस ओ अंजली बरमाल व गरियाबंद डी एस ओ यू के नेताम ने भी स्पर्धा का अवलोकन कर आयोजन समिति को बधाइयां दी।
उल्लेखनीय है कि रायपुर संभाग स्तरीय शालेय शतरंज चयन स्पर्धा का आयोजन की जिम्मेदारी पहली बार महासमुंद जिला को मिली थी।इससे पूर्व वर्ष 2022 में राज्य शालेय शतरंज चयन स्पर्धा का सफल आयोजन महासमुंद जिला ने किया था। उस सफल आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए पुनः इस बार राज्य चयन स्पर्धा का दायित्व महासमुंद जिला को लोक शिक्षण संचालनालय ने सौपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
19 साल की बेटी बनी 'सर्प मित्र'सैकड़ों सांपों और बेजुबान जीवों को दिया नया जीवन, सक्ती हरेठी गांव की... "डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा