Blog

मिडिल स्कूल कसहीबाहरा में रक्त समूह परीक्षण शिविर संपन्न

31 बच्चों ने कराया अपना ब्लड ग्रुप टेस्ट

पिथौरा – शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में शिक्षक हेमंत खुटे की पहल एवं श्री एन. पी. स्मृति फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क रक्त समूह परीक्षण का आयोजन किया गया।
इस दरमियान पर ग्राम पंचायत कसहीबाहरा के सरपंच खेदूराम पटेल , उपसरपंच
रेवा राम पटेल, दिव्यांग मित्र मंडल के सदस्य श्रवण यादव व एन पी स्मृति फाउंडेशन के मुख्य प्रबंधक बीजू पटनायक ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दी।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर सरपंच खेदूराम पटेल ने शिक्षक हेमंत खुटे की इस पहल को अनुकरणीय बताया। आगे उन्होंने अपने उद्‌बोधन में रक्त समूह के महत्व के बारे में स्कूली बच्चों की बताते हुए कहा कि यदि व्यक्ति को उसका रक्त समूह पहले से पता है तो आपात कालीन स्थिति में उपचार में समय नहीं लगता। इसलिए सभी को अपने – अपने ब्लड ग्रुप को जानना जरूरी है।
एन०पी० स्मृति फाउंडेशन के मुख्य प्रबंधक बीजू पटनायक ने कहा कि रक्त समूह जानना केवल जानकारी नहीं बल्कि जीवन सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हम अनुकूल रक्त समूह के व्यक्ति से ही रक्त ले सकते हैं।
संस्था प्रमुख हेमंत खुटे ने कहा कि उनका ध्येय जन सहयोग एवं संस्था के माध्यम से विद्यालय में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में उन्होंने एन पी स्मृति फाउंडेशन के सहयोग से अपने विद्यालय में रक्त समूह का सफल आयोजन कराया।
अंत में रक्त समूह के परीक्षण हेतु पैथोलॉजी के संचालक रमेश कुमार बाघमारे को एन. पी० स्मृति फाउंडेशन व शाला परिवार की ओर से प्रशस्ति पत्र तथा श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...