Blog

रायगढ़ में ओशो जन्मदिवस पर ध्यान–साधना, मां पवित्रा प्रीति गुप्ता ने कराया ज्ञान का अनुभव

आचार्य रजनीश ओशो की शिक्षाओं से गुंजा समारोह, ओशो परिवार ने मनाया जन्मोत्सव

रायगढ़। विश्वविख्यात महागुरु आचार्य रजनीश ओशो के जन्मदिवस पर रायगढ़ ओशो परिवार द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व मां पवित्रा प्रीति गुप्ता ने किया, जहां सैकड़ों ओशो साधकों ने उपस्थित होकर ओशो की आध्यात्मिक धारा में डूबने का अनुभव प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्यान और मौन साधना से हुई। मां पवित्रा प्रीति गुप्ता ने ओशो के जीवन, उनके आध्यात्मिक दर्शन और मानव चेतना को विस्तृत करने वाले संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ओशो की शिक्षाएं व्यक्ति को भीतर की यात्रा कर स्वयं को पहचानने की प्रेरणा देती हैं। उपस्थित ओशो परिवार के सदस्यों ने उनके विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और आत्मसात किया।

आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद सामूहिक रूप से आचार्य रजनीश ओशो के नाम पर केक काटकर उनका जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल साधकों ने ओशो के प्रेम, शांति और ध्यान मार्ग को जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। समारोह के दौरान ओशो परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और उनके संदेशों को समाज तक पहुँचाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
"डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र