Blog

प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ बना पत्रकारों की मजबूत आवाज, 1200 से अधिक पत्रकार एकजुट

जनहित से पत्रकार सुरक्षा तक, प्रेस रिपोर्टर क्लब का लक्ष्य 10 हजार पत्रकारों को जोड़ना

रायपुर छत्तीसगढ़ में पत्रकारों को संगठित कर जनहित के मुद्दों को मजबूती से शासन–प्रशासन तक पहुँचाने के उद्देश्य से गठित प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ आज प्रदेश का एक सशक्त, संगठित और प्रभावशाली पत्रकार मंच बनकर उभर चुका है। वर्तमान में इस संगठन से प्रदेशभर के लगभग 1200 पत्रकार सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, जिससे यह राज्य के सबसे तेजी से बढ़ते पत्रकार संगठनों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब की सबसे बड़ी विशेषता इसकी विविधता है। संगठन में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया (दैनिक समाचार पत्रों के संपादक, ब्यूरो चीफ, संवाददाता), साप्ताहिक, मासिक एवं पाक्षिक पत्र–पत्रिकाओं से जुड़े पत्रकार, यूट्यूब चैनल संचालक, डिजिटल मीडिया के युवा पत्रकार तथा स्वतंत्र लेखन एवं संपादन से जुड़े जागरूक पत्रकार शामिल हैं। यही व्यापक सहभागिता संगठन को मजबूत आधार और स्पष्ट दृष्टि प्रदान करती है।

संगठन का मूल उद्देश्य पत्रकारिता की स्वतंत्रता को सुदृढ़ करना, जनहित से जुड़े मुद्दों को निर्भीकता के साथ उठाना तथा पत्रकारों को एक समान मंच, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करना है। प्रेस रिपोर्टर क्लब का मानना है कि जब निष्पक्ष और जनपक्षधर पत्रकारिता को दबाने के प्रयास होते हैं, तब संगठित पत्रकार ही कलम की असली ताकत बनते हैं।

प्रदेश के दुर्ग, बालोद, बिलासपुर, रायपुर, कांकेर, जगदलपुर, कोण्डागांव, एमसीबी, धमतरी, गरियाबंद, सरगुजा, कोरिया, महासमुंद, अंबिकापुर, कवर्धा, राजनांदगांव, मोहला–मानपुर, बेमेतरा, भिलाई, बस्तर, बीजापुर, रायगढ़ सहित अनेक जिलों में संगठन की जिला इकाइयों का गठन किया जा चुका है। शेष जिलों में यह प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून, बीमा सुविधा, पेंशन व्यवस्था और जिला कार्यालय स्थापना की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों की तैयारी भी की जा रही है।

संगठन की शुरुआत जिला स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह से होगी, जिसके बाद लगभग 10,000 पत्रकारों की भागीदारी वाला भव्य प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने की योजना है, जो छत्तीसगढ़ में पत्रकार एकता का ऐतिहासिक उदाहरण बनेगा।

प्रेस रिपोर्टर क्लब को दिशा देने में प्रदेश के प्रमुख संरक्षक एवं भास्कर दूत के संपादक दुष्यंत दास वैष्णव, प्रदेश संयोजक लाल टोपी राजू सोनी तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी की अहम भूमिका रही है। वहीं रायगढ़ से प्रदेश संरक्षक श्याम गुप्ता, एमसीबी से राजेंद्र सिंह चौहान, महेश कुमार एवं संजीव सिंह तथा बिलासपुर से गौतम बाल बोडरे जैसे समर्पित पदाधिकारियों के निरंतर प्रयासों से आज यह संगठन सशक्त रूप ले चुका है।

संयुक्त नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और अथक मेहनत के बल पर प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ आने वाले समय में 10,000 से अधिक पत्रकारों को जोड़ते हुए राज्य का अग्रणी और प्रभावी पत्रकार संगठन बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह संगठन न केवल पत्रकारों की आवाज़ है, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और अधिक मजबूत करने का सशक्त माध्यम भी बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
संकुल स्तरीय टी.एल.एम. मेला का आयोजन पत्रकारों की जमीन पर बनेगा स्टेडियम! छोटे पत्रकारों के आवास का सपना टूटा, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी ... महिला सशक्तिकरण की मिसाल: अदाणी फाउंडेशन ने 500 से ज्यादा महिलाओं को किया सम्मानित रायगढ़ के व्यापारिक जगत में नई चमक: 'समृद्धि बिजनेस पार्क' का भव्य शुभारंभ 13 मार्च से ग्राम ढोरम विद्यालय में लगा आरोग्य स्वास्थ्य शिविर, 82 मरीजों ने लिया लाभ इंडिया गेट से सोनीपत तक योग की अलख: योग आचार्य अर्जुन सिंह राजपुरोहित ने हजारों लोगों को कराया निःशु... बालोद की पंचायतों में विकास पर सवाल! ‘कमीशन मॉडल’ की चर्चाओं से गरमाई सियासत बच्चों की राशि में खेल! शिक्षक-प्राचार्य खुद बने वेंडर, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी कड़ी चेतावनी “सनातन धर्म के महान प्रहरी दिलीप सिंह जूदेव को जन्मदिवस पर नमन: पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय ने किया... “आत्मनिर्भरता के दौर में रिश्तों की दरार: समझ और सम्मान से ही बच सकते हैं संबंध”