Blog

खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर छापेमार कार्रवाई : ग्राम चारपारा में 10.5 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार, शराब बनाने की सामग्री भी जब्त

*25 अगस्त, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं एसडीओपी श्री प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में, अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए आज दिनांक 25.08.2024 को थाना प्रभारी खरसिया श्री कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में खरसिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम चारपारा में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान *आरोपी चन्द्रशेखर लहरे पिता पुनीराम लहरे, उम्र 44 वर्ष, निवासी चारपारा, थाना खरसिया, जिला रायगढ़* के घर से 10.500 लीटर महुआ शराब, शराब बनाने के बर्तन, तवेला डेकची स्टील का ढक्कन सहित 2100/- रूपये की संपत्ति जप्त की गई है। साथ ही, आरोपी के घर में मिले 20-25 डिब्बा महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 488/24 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस छापामार कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया श्री कुमार गौरव साहू के हमराह सउनि उमाशंकर धृतान्त, प्रआर 584 बिरिछ राम सांडे, आर 55 सत्यनारायण सिदार, आर 875 रमेश बरेठ, आर 767 योगेन्द्र सिंह सिदार, और आर 490 पवन जाटवर का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...