Blog

प्रेस रिपोर्टर क्लब का विस्तार, अब पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय

राजनांदगांव। प्रेस रिपोर्टर क्लब ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए अब पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा ली है। संगठन के इस विस्तार से प्रदेशभर के पत्रकारों को एक साझा मंच मिलेगा, जिससे उनकी समस्याओं, अधिकारों और हितों को प्रभावी ढंग से सामने रखा जा सकेगा। क्लब के अध्यक्ष श्री संजय सोनी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट करना, उनकी सुरक्षा, सम्मान और पेशेवर हितों की रक्षा करना है। वहीं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक श्री राजू सोनी का कहना है कि संगठन प्रदेश स्तर पर विस्तार होने से अब जिला एवं तहसील स्तर के पत्रकार भी संगठन से जुड़कर अपनी आवाज बुलंद कर सकेंगे। प्रेस रिपोर्टर क्लब के इस कदम को पत्रकारिता जगत में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को संगठित होकर कार्य करने का अवसर मिलेगा और पत्रकारिता को नई मजबूती मिलेगी।

प्रेस रिपोर्टर क्लब संरक्षक सौरभ सिंह ताम्रकार राजनांदगांव छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...