Blog

रुपेश जोशी बने जिला अध्यक्ष प्रेस रिपोर्टर क्लब राजनांदगांव का गठन

संयोजक राजू सोनी व प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में संगठन को मिली नई दिशा

राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत संस्था प्रेस रिपोर्टर क्लब रायपुर (पंजीयन क्रमांक 6417) के मार्गदर्शन में प्रेस रिपोर्टर क्लब राजनांदगांव जिले का गठन किया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार करते हुए रुपेश जोशी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिले में पत्रकारों को एकजुट करने की दिशा में यह गठन एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में संगठन के संयोजक राजू सोनी (लाल टोपी) की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने संगठन की विचारधारा, उद्देश्य और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष करेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन किसी दबाव में नहीं, बल्कि सच और निष्पक्ष पत्रकारिता के पक्ष में मजबूती से खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब प्रदेशभर में पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान कर रहा है। राजनांदगांव जिले में संगठन का गठन पत्रकारिता को नई दिशा देगा। उन्होंने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रुपेश जोशी को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी अब जिला इकाई की है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, प्रदेश संरक्षक मिथलेश चंदेल एवं सौरभ ताम्रकार, संगठन मंत्री शशिकांत सनसनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी तुलसी गौतम, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश चौथवानी, प्रदेश सह सचिव जयेश सोनी की विशेष उपस्थिति रही साथ ही रायगढ़ से प्रदेश संरक्षक श्याम गुप्ता सहित प्रेस रिपोर्टर क्लब के सभी जिले इकाई ने बधाई दी सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की बात कही।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रुपेश जोशी ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए जिले के पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और संगठन को सक्रिय, सशक्त व प्रभावशाली बनाएंगे। उन्होंने संयोजक, प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में रत्नेश देवांगन, मयंक खोब्रागड़े, धनंजय ग्रेंडरे, कामेश साहू, अभिलाष देवगन, किशोर परमार, साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता मौलेश तिवारी एवं अधिवक्ता राकेश दुबे भी उपस्थित रहे। अंत में संगठन की मजबूती और निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
संकुल स्तरीय टी.एल.एम. मेला का आयोजन पत्रकारों की जमीन पर बनेगा स्टेडियम! छोटे पत्रकारों के आवास का सपना टूटा, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी ... महिला सशक्तिकरण की मिसाल: अदाणी फाउंडेशन ने 500 से ज्यादा महिलाओं को किया सम्मानित रायगढ़ के व्यापारिक जगत में नई चमक: 'समृद्धि बिजनेस पार्क' का भव्य शुभारंभ 13 मार्च से ग्राम ढोरम विद्यालय में लगा आरोग्य स्वास्थ्य शिविर, 82 मरीजों ने लिया लाभ इंडिया गेट से सोनीपत तक योग की अलख: योग आचार्य अर्जुन सिंह राजपुरोहित ने हजारों लोगों को कराया निःशु... बालोद की पंचायतों में विकास पर सवाल! ‘कमीशन मॉडल’ की चर्चाओं से गरमाई सियासत बच्चों की राशि में खेल! शिक्षक-प्राचार्य खुद बने वेंडर, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी कड़ी चेतावनी “सनातन धर्म के महान प्रहरी दिलीप सिंह जूदेव को जन्मदिवस पर नमन: पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय ने किया... “आत्मनिर्भरता के दौर में रिश्तों की दरार: समझ और सम्मान से ही बच सकते हैं संबंध”