Blog

अटल जयंती पर राष्ट्रपुरुष को नमन, उनके आदर्श आज भी देश को दिशा दे रहे — बलबीर शर्मा

विचार, संस्कार और संवेदनशीलता के प्रतीक थे अटल बिहारी वाजपेयी — बलबीर शर्मा

रायपुर छत्तीसगढ़ श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता बलबीर शर्मा जी ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे विचार, संस्कार और संवेदनशीलता का सजीव प्रतीक थे।

बलबीर शर्मा जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि अटल जी की वाणी में मर्यादा, निर्णयों में अद्भुत दूरदृष्टि और हृदय में राष्ट्र के प्रति अपार प्रेम समाहित था। उन्होंने राजनीति को सत्ता का साधन नहीं, बल्कि सेवा का पवित्र माध्यम बनाया। उनके नेतृत्व में भारत ने आत्मसम्मान, स्वाभिमान और वैश्विक पहचान के साथ आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया।

उन्होंने कहा कि चाहे पोखरण परमाणु परीक्षण हो, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना हो या सुशासन की परिकल्पना—अटल जी के निर्णय आज भी भारत की मजबूत नींव हैं। उनकी सरलता, कविता, संवाद और समन्वय की शैली ने राजनीति को मानवीय स्वरूप दिया।

अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर बलबीर शर्मा जी ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आह्वान किया कि वे अटल जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...