Blog

हिंदू विराट सम्मेलन में गरजे पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय, सनातन धर्म की एकता पर दिया जोर

“शास्त्र और शस्त्र दोनों की आवश्यकता” — डभरा में दिव्य दरबार के साथ हुआ सनातन चेतना का आह्वान

शक्ति जिले के डभरा में आयोजित हिंदू विराट सम्मेलन में पेंडरवा पहाड़ी मंदिर के विख्यात पर्चा वाले बाबा श्री अजय उपाध्याय महाराज के मुख्य आतिथ्य में भव्य आयोजन संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संतगण और सनातन धर्म के अनुयायी उपस्थित रहे। बाबा अजय उपाध्याय महाराज ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में सनातन धर्म के इतिहास, संघर्ष और वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास साक्षी है कि किस प्रकार विदेशी आक्रांताओं और विधर्मियों द्वारा अखंड भारत को तोड़ने का प्रयास किया गया और सनातनियों को अनेक पीड़ाएँ सहनी पड़ीं। हमारे पूर्वजों ने अपने धर्म, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए असहनीय कष्ट झेले, जिसे आज की पीढ़ी को समझने और जानने की आवश्यकता है। उन्होंने चेताया कि आज भी सनातन धर्म को कमजोर करने के प्रयास विभिन्न रूपों में जारी हैं, इसलिए समाज को सजग और संगठित रहने की जरूरत है।

बाबा अजय उपाध्याय महाराज ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए शास्त्र और शस्त्र—दोनों का महत्व शास्त्रों में बताया गया है और परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी जड़ों से जुड़ें, धर्मग्रंथों का अध्ययन करें और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित व सशक्त बनाने का संकल्प लें।

सम्मेलन के दौरान बाबा ने दिव्य दरबार लगाकर अपनी सिद्धि प्राप्त शक्ति के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान और निवारण का मार्गदर्शन किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। चित्रकूट धाम से आए पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज द्वारा किए जा रहे मानव कल्याण, सामाजिक सेवा और सर्व समाज के उत्थान के कार्यों की उपस्थित जनसमूह ने सराहना की। सम्मेलन ने सनातन चेतना और सामाजिक एकता का मजबूत संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...