प्रेस रिपोर्टर क्लब : संकल्प, संघर्ष और सफलता की सशक्त कहानी

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में प्रेस रिपोर्टर क्लब बना पत्रकारों की मजबूत आवाज

छत्तीसगढ़ / प्रेस रिपोर्टर क्लब आज केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारिता के स्वाभिमान, एकजुटता और अधिकारों की सशक्त पहचान बनकर उभर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के दूरदर्शी, ऊर्जावान और जमीनी नेतृत्व में संगठन निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जिस गति, सक्रियता और दृढ़ संकल्प के साथ प्रेस रिपोर्टर क्लब राज्य के प्रत्येक विकासखंड और जिले में अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार कर रहा है, वह पत्रकारिता के इतिहास में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
मात्र दो महीनों के अल्प समय में संगठन ने जो उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं, वह प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी की अथक मेहनत, निरंतर भ्रमण, अनुशासित कार्यशैली और पत्रकारों के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उनका नेतृत्व केवल पद तक सीमित न होकर, हर जिले, हर ब्लॉक और हर पत्रकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा दिखाई देता है।
उनकी सोच व्यापक, दृष्टि स्पष्ट और संकल्प अडिग है। यही कारण है कि आज प्रेस रिपोर्टर क्लब एक मजबूत, संगठित और प्रभावशाली मंच के रूप में पहचान बना चुका है। संगठन से जुड़े पत्रकारों को विश्वास है कि आने वाले समय में संजय सोनी के मार्गदर्शन में प्रेस रिपोर्टर क्लब राज्य की सीमाओं को पार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी पत्रकार हितों की सशक्त आवाज बनेगा।
प्रेस रिपोर्टर क्लब, जिला अध्यक्ष बिलासपुर विजय कुमार साहू ने इस संघर्षशील और प्रेरणादायी नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। साथ ही संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके समर्पण, विश्वास और परिश्रम से ही प्रेस रिपोर्टर क्लब की नींव दिन-प्रतिदिन और अधिक मजबूत हो रही है।
प्रेस रिपोर्टर क्लब उस जज़्बे को सलाम करता है जो संगठन को ऊँचाइयों तक ले जाने का साहस रखता है, और उस नेतृत्व को नमन करता है जो पत्रकारिता को सम्मान, सुरक्षा और पहचान दिलाने के लिए निरंतर संघर्षरत है।
“सत्य की कलम, संगठित शक्ति — प्रेस रिपोर्टर क्लब की सशक्त पहचान।”
जय संगठन • जय पत्रकारिता
