Blog

तमनार जनआंदोलन को बदनाम करने की साजिश, दलाल सक्रिय—जनता रहे सतर्क

जनता को उकसाने वाले के ऊपर भी कार्यवाही हो निष्पक्ष जांच की मांग—श्याम गुप्ता

रायगढ़ तमनार क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे जनआंदोलन को बदनाम करने की साजिशें तेज हो गई हैं। 14 ग्रामों की जनता पर्यावरण, आजीविका और स्थानीय हितों को लेकर लंबे समय से शांतिपूर्वक आंदोलन कर रही थी जिसे घटना के बाद जिला प्रशासन के निरस्त जन सुनवाई करने विश्वास पर आंदोलन को बंद किया गया लेकिन शासन-प्रशासन और जिंदल कंपनी द्वारा समय रहते गंभीरता न दिखाने से स्थिति जटिल होती चली गई। यदि प्रारंभिक चरण में ही जनता को विश्वास में लिया जाता, तो आज तमनार की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली साजिशों की नौबत नहीं आती शांति आंदोलन में बिना जनता विश्वास में लिए पुलिस बल पूर्वक कोयला गाड़िया को निकालना फिर एक ग्रामीण की गंभीर एक्सीडेंट होना भी एक महत्वपूर्ण कारण है आक्रोश जनता के बीच जिसमें आसमाजिक तत्वों के शामिल होना साजिश की बू आ रही है जो जनता के आंदोलन के आंतरिक विरोध कर रहे थे ये आगजनी तोड़फोड़ करना ये गंभीर जाँच के विषय है l

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक श्याम गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि निर्दोष ग्रामीणों को फंसाने की कोशिश भी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए दलाल सक्रिय हैं, जो भ्रम फैलाकर शांति भंग कराने का प्रयास कर रहे हैं। श्याम गुप्ता ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिनकी भी गलती है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि वे शांतिपूर्ण आंदोलन कर रही प्रभावित जनता के साथ खड़े हैं और शासन-प्रशासन से अपील करते हैं कि जनता को तत्काल राहत दी जाए। प्रशासन को चाहिए कि संवाद का रास्ता लागातार जनहित में अपनाए, पारदर्शिता बनाए रखे और जनहित में ठोस निर्णय लेकर तमनार क्षेत्र में शांति और विश्वास बहाल करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...