Blog

मवेशी तस्करों पर घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई: तस्करी करते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पशुक्ररता के तहत कार्रवाई

*29 अगस्त, रायगढ़* । कल दिनांक 29 अगस्त 2024 को घरघोड़ा पुलिस ने मवेशी तस्करी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। ग्राम टेरम के निवासी हर्षवर्धन बेहरा (उम्र 18 वर्ष) पुलिस को सूचना दी कि सुबह करीब 9 बजे उसने अपने दोस्त के साथ गांव में घूमते हुए दो व्यक्तियों को करीब 16 कृषक मवेशियों को निर्दयतापूर्वक डंडे से मारते हुए ढोरम की ओर ले जाते देखा । उन मवेशियों के लिए चारा और पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी।

इस सूचना के आधार पर घरघोड़ा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों (1) सबत कुमार राठिया उर्फ सबद (उम्र 30 वर्ष), निवासी औराईमुडा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ और (2) बलराम राठिया (उम्र 35 वर्ष), निवासी घरघोड़ी, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने मवेशियों को बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की, लेकिन उनके पास मवेशियों की खरीदी/बिक्री के संबंधित कागजात नहीं थे। घरघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र. 248/2024 धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड पर भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि