Blog

नियुक्ति एनसीपी छत्तीसगढ़ को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष

रावेश्कर गोरख की नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा

बिलासपुर में आज नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक विस्तार के तहत वरिष्ठ सक्रिय कार्यकर्ता रावेश्कर गोरख को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, जिसे संगठन के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।इसी के साथ बिलासपुर में पदाधिकारी नियुक्त करने के दाँत साथ कोरबा में भी सक्रिय जिम्मेदारों की नियुक्तियां की गई है।पार्टी सूत्रों के अनुसार रावेश्कर गोरख की नियुक्ति उनकी संगठन के प्रति निष्ठा,जमीनी स्तर पर सक्रियता,युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है।एनसीपी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।एनसीपी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नीलेश विश्वास ने नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि रावेश्कर गोरख के नेतृत्व में संगठन ब्लॉक, जिला और विधानसभा स्तर पर और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि 2026 को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया जाएगा और शरद पवार साहब की विचारधारा व सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। एनसीपी ने जनता और कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए भरोसा जताया कि छत्तीसगढ़ में पार्टी लगातार मजबूत होती जाएगी।वहीं नई जिम्मेदारी पाकर रावेश्कर गोरख ने कहा कि पार्टी के विस्तार के लिए जनता के हित के लिए वे हमेशा अग्रसर रहेंगे।

नीलेश बिस्वास,,प्रदेश अध्यक्ष एनसीपी

रावेश्कर गोरख,,नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...