Blog

वनांचल कोटा क्षेत्र में यूथ एनसीपी का ऐतिहासिक संगठन विस्तार, बांग्लभट्टा में हुईं बड़ी संख्या में नियुक्तियाँ

बिलासपुर वनांचल कोटा तहसील अंतर्गत पुड़ी के आश्रित ग्राम बांग्लभट्टा में यूथ एनसीपी पार्टी द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए भारी संख्या में युवाओं की नियुक्तियाँ की गईं, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक जागरूकता और जनसंपर्क को नई गति मिली।

इस महत्वपूर्ण आयोजन के आयोजनकर्ता संभाग अध्यक्ष श्री मुकुंद केरकेट्टा जी रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से माननीय नीलेश बिस्वास जी एवं आदरनीय रावेशकर गोरख जी, प्रदेश अध्यक्ष – यूथ एनसीपी पार्टी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेतृत्व ने वनांचल क्षेत्र के युवाओं को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया और उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपीं। वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, संघर्ष और संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने पर बल देते हुए कहा कि युवा शक्ति ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

यह आयोजन वनांचल क्षेत्र में यूथ एनसीपी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता, संगठनात्मक मजबूती और जमीनी पकड़ का स्पष्ट प्रतीक बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...