Blog

प्रथम दिशोंम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल ट्राफी राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता बोकारो झारखंड में छत्तीसगढ़ की 24 खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 15 पदक किए अपने नाम

बिलासपुर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं झारखण्ड ताइक्वांडो संघ के सयुंक्त तत्वाधान मे बोकारो मे दिनांक 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक आयोजित प्रथम दिशोंम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल ट्राफी राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता बोकारो झारखण्ड में छत्तीसगढ़ राज्य की 24 महिला खिलाड़ियों ने सहभागिता कर राज्य का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक हासिल किए, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।उपरोक्त जानकारी देते हुये छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन पदकों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक शामिल हैं।ये सभी खिलाडी बिलासपुर जिले से है और पुलिस स्टेडियम ताइक्वांडो क्लब एवं गजानन ताइक्वांडो क्लब के खिलाडी है। निम्नांकित खिलाड़ियों ने जो पदक प्राप्त किये है उसका नाम इस प्रकार है-
प्रिंसी सिंह – स्वर्ण पदक
अल्बिना शकील – स्वर्ण पदक
नेहल सकट – स्वर्ण पदक
कशफ़ शकील – स्वर्ण पदक
अव्या द्विवेदी – रजत पदक
वान्या श्रीवास – रजत पदक
शुभ्रा कश्यप – रजत पदक
प्रकृति जांगड़े – रजत पदक
अनुष्का चौकसे – रजत पदक
रिया पांडे – रजत पदक
अमायरा राठौड़ – कांस्य पदक
श्रेया मिश्रा – कांस्य पदक दमिक्षी दीप – कांस्य पदक
दीया गोस्वामी – कांस्य पदक
अस्मि नंदा – कांस्य पदक

खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं राज्य खेल संघ के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के टीम के मुख्य कोच राजकुमार शर्मा एबं श्रुति देशपांडे थे।
छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के मुख्य संरक्षक धरम लाल कौशिक, अध्यक्ष मनोज भिवगड़े, कार्यकारी अध्यक्ष रामदेव कुमावत एवं अन्य सभी सम्माननीय पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है तथा भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी हैं। यह सफलता राज्य में महिला खेल प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...