Blog

सीओ बासु जैन ने पंडारवा पहाड़ी हनुमान मंदिर पहुंचकर लिया बाबा अजय उपाध्याय महराज का आशीर्वाद

जनसमस्याओं के निःशुल्क समाधान हेतु पर्चा सेवा की सराहना, समाजसेवी पूनमचंद अग्रवाल रहे उपस्थित

शक्ति जिले के (सीओ) बासु जैन ने पंडारवा पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचकर पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महराज से विधिवत आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सीओ बासु जैन ने मंदिर परिसर में चल रही जनकल्याणकारी गतिविधियों की सराहना करते हुए बाबा अजय महराज द्वारा आम जनता की समस्याओं के निःशुल्क समाधान हेतु दी जा रही पर्चा सेवा को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

बाबा अजय उपाध्याय महराज वर्षों से श्रद्धालुओं और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को सुनकर पर्चा माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। इस सेवा का उद्देश्य बिना किसी शुल्क के लोगों को मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक समस्याओं से उबारने में सहयोग करना है। सीओ बासु जैन ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक और सामाजिक प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों में विश्वास व धैर्य बनाए रखने में सहायक होते हैं।

मंदिर में दर्शन-पूजन के पश्चात सीओ बासु जैन ने प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर की शांति व अनुशासित वातावरण की भी प्रशंसा की। इस गरिमामय अवसर पर समाजसेवी पूनमचंद अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी बाबा अजय महराज के सामाजिक योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सेवा बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी है।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...