Blog

जनसेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल : एएसपी सुरेशा चौबे से कोरिया जिले को नई उम्मीद

बेहतरीन पुलिसिंग के साथ समाज निर्माण में अग्रणी एएसपी सुरेशा चौबे : श्याम गुप्ता

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुरेशा चौबे अपनी कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशील पुलिसिंग और सामाजिक सरोकारों के कारण चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी कार्यशैली न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत करने वाली है, बल्कि आम जनता के साथ संवाद, विश्वास और सहयोग पर आधारित है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक, अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी व वरिष्ठ कोच तथा सामाजिक कार्यकर्ता रेन्शी श्याम गुप्ता ने एएसपी सुरेशा चौबे की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की उन चुनिंदा अधिकारियों में से हैं, जिन्होंने पुलिसिंग को सेवा और संवेदना से जोड़कर नई पहचान दी है। उनके अनुसार, सुरेशा चौबे को उनके रचनात्मक, नवाचारी और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।

श्याम गुप्ता ने बताया कि वे स्वयं अपने संगठन के माध्यम से एएसपी सुरेशा चौबे बहन के साथ कई सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रमों में सहभागी रहे हैं। इनमें युवाओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, महिला दिवस पर सम्मान समारोह, महिला सशक्तिकरण अभियान और सर्व समाज के लिए जागरूकता कार्यक्रम में रहे हैं। इन सभी आयोजनों में सुरेशा चौबे की सक्रिय सहभागिता नेतृत्व, प्रेरक विचार और सकारात्मक ऊर्जा युवाओं व महिलाओं को नई दिशा देने का कार्य करती है।

उन्होंने आगे कहा कि एएसपी सुरेशा चौबे बहन का व्यवहार अत्यंत सरल, मिलनसार और मानवीय है। वे आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनती हैं और त्वरित, निष्पक्ष समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाती हैं। यही कारण है कि जनता के बीच उनके प्रति विश्वास और सम्मान निरंतर बढ़ रहा है।

रेन्शी श्याम गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि एएसपी सुरेशा चौबे कोरिया जिले में अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और जनसेवा के माध्यम से एक अमिट छाप छोड़ेंगी। अंत में उन्होंने प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन एवं मार्शल आर्ट्स परिवार की ओर से एएसपी सुरेशा चौबे को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद, वंदे मातरम्।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...