Blog

कानून व्यवस्था की मिसाल बनी राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा से प्रेस रिपोर्टर क्लब की सौजन्य भेंट

राजनांदगांव
प्रेस रिपोर्टर क्लब की प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने आज राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर जिले की कानून व्यवस्था, जन-सुरक्षा और पुलिस प्रशासन की सक्रिय भूमिका को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
विगत कुछ समय से पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा किए जा रहे निरंतर निरीक्षण, त्वरित कार्रवाई एवं सख्त प्रशासनिक निर्णयों के परिणामस्वरूप राजनांदगांव जिले में कानून व्यवस्था पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ और मजबूत हुई है।
अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा भी स्पष्ट रूप से बढ़ा है।
आज राजनांदगांव में यह आम चर्चा का विषय बन चुका है कि यदि कहीं भी कानून व्यवस्था में ज़रा-सी भी चूक होती है, तो “अंकिता शर्मा की फौज” तत्काल मौके पर पहुँच जाती है। उनकी तेज़ कार्यशैली, निष्पक्ष निर्णय और ज़मीनी निगरानी ने अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास का वातावरण निर्मित किया है।
इस सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रेस रिपोर्टर क्लब के जिला अध्यक्ष रूपेश जोशी एवं अब्दुल कादिर भी उपस्थित रहे। तीनों प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए हार्दिक बधाई दी तथा जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।
प्रेस रिपोर्टर क्लब की ओर से कहा गया कि—
“सुश्री अंकिता शर्मा जैसी निडर, संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में राजनांदगांव सुरक्षित हाथों में है। उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।”
राजनांदगांव जिले की जनता में उनके पदस्थापन से खुशी की लहर है और हर वर्ग यह महसूस कर रहा है कि कानून अब सिर्फ काग़ज़ों में नहीं, बल्कि ज़मीन पर सख्ती और संवेदनशीलता के साथ लागू हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...