Blog

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी को जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सैलाब

रायगढ़ जिला इकाई प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने दी शुभकामनायें

रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष, बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी संजय सोनी जी के जन्मदिन के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने कहा कि संजय सोनी जी के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में प्रेस रिपोर्टर क्लब निरंतर सशक्त हो रहा है तथा पत्रकारिता और पत्रकारों का भविष्य उज्ज्वल दिशा की ओर अग्रसर है। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सक्रियता की कामना की।

प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता के नेतृत्व में रायगढ़ जिला इकाई द्वारा भी प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर रायगढ़ जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया, महासचिव अमरदीप चौहान, कोषाध्यक्ष मनोज मेहर, कार्यकारी अध्यक्ष नीलाम्बर पटेल, उपाध्यक्ष प्रकाश दास, पिंगल बघेल, केशवदास महंत, सह सचिव पूजा जायसवाल एवं धर्मेंद्र बानी जिला कार्यकारिणी सुरेश पटेल, दीपक पटेल, सुमित पटेल सहित रायगढ़ जिला प्रेस रिपोर्टर क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में कहा कि संजय सोनी जी के मार्गदर्शन में संगठन पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा तथा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को मजबूती प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...