Blog

भाजपा जनकल्याण मंच का संगठनात्मक विस्तार, प्रदेश व जिला स्तर पर नई नियुक्तियाँ

श्याम कुमार गुप्ता
परमजीत सिंह भाटिया

प्रदेश प्रचारक पिंटू सिंह की अनुशंसा पर श्याम गुप्ता प्रदेश सचिव, परमजीत भाटिया बने प्रदेश मंत्री

छत्तीसगढ़ / भाजपा जनकल्याण मंच द्वारा छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक विस्तार किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रचारक श्री पिंटू सिंह जी की अनुशंसा पर समाज और राष्ट्रहित में निरंतर सेवाओं को देखते हुए कई प्रमुख नियुक्तियाँ की गई हैं। यह नियुक्तियाँ भाजपा जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री दर्शन आर. शाह द्वारा की गई हैं।

घोषित आदेश के अनुसार श्री श्याम गुप्ता जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव, श्री परमजीत सिंह भाटिया जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रायगढ़ जिले में नरेश गोरख को जिला अध्यक्ष, संतोष साहनी को जिला उपाध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह जी को जिला महामंत्री तथा सनी सिंह राजपूत को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पत्र में सभी पदाधिकारियों के सामाजिक कार्यों, संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रहित में योगदान को सराहनीय बताया गया है। उन्हें संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें भारतीय संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति निष्पक्ष रूप से कार्य करना शामिल है।

साथ ही संगठन के पाँच प्रमुख सिद्धांत—राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्व धर्म समभाव), गांधीवादी समाजवाद तथा सामाजिक-आर्थिक न्याय—को आम जनता तक पहुँचाने का दायित्व भी सौंपा गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दर्शन आर. शाह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

परमजीत सिंह भाटिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...