Blog

भाजपा जनकल्याण मंच का संगठनात्मक विस्तार, प्रदेश व जिला स्तर पर नई नियुक्तियाँ

प्रदेश प्रचारक पिंटू सिंह की अनुशंसा पर श्याम गुप्ता प्रदेश सचिव, परमजीत भाटिया बने प्रदेश मंत्री

छत्तीसगढ़ भाजपा जनकल्याण मंच द्वारा छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक विस्तार किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रचारक श्री पिंटू सिंह जी की अनुशंसा पर समाज और राष्ट्रहित में निरंतर सेवाओं को देखते हुए कई प्रमुख नियुक्तियाँ की गई हैं। यह नियुक्तियाँ भाजपा जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री दर्शन आर. शाह द्वारा की गई हैं।

घोषित आदेश के अनुसार श्री श्याम गुप्ता जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव, श्री परमजीत सिंह भाटिया जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रायगढ़ जिले में नरेश गोरख को जिला अध्यक्ष, संतोष साहनी को जिला उपाध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह जी को जिला महामंत्री तथा सनी सिंह राजपूत को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पत्र में सभी पदाधिकारियों के सामाजिक कार्यों, संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रहित में योगदान को सराहनीय बताया गया है। उन्हें संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें भारतीय संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति निष्पक्ष रूप से कार्य करना शामिल है।

साथ ही संगठन के पाँच प्रमुख सिद्धांत—राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्व धर्म समभाव), गांधीवादी समाजवाद तथा सामाजिक-आर्थिक न्याय—को आम जनता तक पहुँचाने का दायित्व भी सौंपा गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दर्शन आर. शाह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...