Blog

छत्तीसगढ़ बंगाली समाज ने धूमधाम से मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा का हुआ विसर्जन

बिलासपुर
छत्तीसगढ़ बंगाली समाज द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री पल्लव धर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान सचिन कुमार बोस एवं रूप रंजन नाथ द्वारा नेताजी के जीवन, उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। इसी अवसर पर सरस्वती पूजा का विधिवत विसर्जन भी संपन्न हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष पल्लव धर एवं आर्यन नाथ ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि नेताजी का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस कार्यक्रम में डॉ. एस. के. मजूमदार, प्रदेश सचिव रंजीत बोस, डॉ. अनूप विश्वास (जिला अध्यक्ष), नारायण चंद्र दे (महासचिव), पूर्ति घर (महिला अध्यक्ष), कल्पना दे (महिला महासचिव) सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

साथ ही मनीष साहू, प्रोनोति बारिक, राखी गुहा, माला दास, अनूप कुमार ताप्ती, संध्या ताप्ती, ज्योति अधिकारी, उज्जवल अधिकारी, प्रणव बनर्जी, सुमित चक्रवर्ती, पी.के. घोष, सुजीत मित्र, गंगाधर दे, मिटा बोस, निहार रंजन मौलिक, रिया दास, गीता दत्त, मिस्टी दे, उज्जवल बनर्जी, झरना मजूमदार, रविंद्र कुमार राय, नितेश साहू, माधुरी राय, गोपाल घोष, सुभाषित दास गुप्ता, पंडित राजकुमार चक्रवर्ती सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...