Blog

पेंड्रावा पहाड़ी मंदिर में शनिवार को उमड़ा आस्था का सैलाब, पर्चा वाले बाबा के दरबार में अपार भीड़

देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे पेंड्रावा, बाबा अजय उपाध्याय के दिव्य दरबार में समस्याओं के समाधान का विश्वास

हनुमान जी व मां संतोषी की कृपा का केंद्र बना पेंड्रावा पहाड़ी मंदिर, भक्तों की आस्था दिन-ब-दिन बढ़ी

शक्ति जिले के ग्राम पेंड्रावा स्थित पहाड़ी मंदिर में शनिवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां प्रसिद्ध पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज के दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों से भक्त अपनी-अपनी समस्याओं के निदान की आस लेकर मंदिर परिसर पहुंचे।

भक्तों का कहना है कि बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज, जो हनुमान जी एवं मां संतोषी के साधक माने जाते हैं, दरबार में बैठते ही लोगों की पारिवारिक, आर्थिक और व्यक्तिगत समस्याओं को पर्चे के माध्यम से लिखकर बताते हैं। आश्चर्य की बात यह बताई जा रही है कि जिन श्रद्धालुओं को वे पहले से नहीं जानते, उनके नाम और पारिवारिक परिस्थितियों तक का उल्लेख कर समाधान का मार्ग बताते हैं।

शनिवार को विशेष रूप से भारी भीड़ के बावजूद दरबार में अनुशासन और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। भक्तों का विश्वास है कि गुरु कृपा और हनुमान जी व मां संतोषी के आशीर्वाद से उन्हें मानसिक शांति और संतोष प्राप्त हो रहा है। कई श्रद्धालु दर्शन और मार्गदर्शन के बाद प्रसन्नचित्त होकर लौटते नजर आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पेंड्रावा पहाड़ी मंदिर अब सनातन आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज के दिव्य दरबार को भक्तजन आस्था, साधना और विश्वास का प्रतीक मानते हैं, जहां आने से जीवन की दिशा सकारात्मक होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...