Blog

गणतंत्र दिवस पर प्रेस रिपोर्टर क्लब में गरिमामय ध्वजारोहण, पत्रकारिता के मूल्यों को निभाने का लिया संकल्प

राजनांदगांव
देश के 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा राजनांदगांव स्थित क्लब कार्यालय में भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संविधान, लोकतंत्र तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की गई।

इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक श्री दुष्यंत दास, प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सोनी, संयोजक श्री राजू सोनी (लाल टोपी), प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राजेश चौथवानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री तुलसी गौतम, प्रदेश संगठन मंत्री श्री शशि देवांगन, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष श्री रुपेश जोशी, दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री गोपाल निर्मलकर, प्रदेश संरक्षक श्री दिलीप शुक्ला, प्रदेश संरक्षक श्री शिव शंकर, श्री मनीष सोनी, अधिवक्ता श्री मोनिश तिवारी सहित प्रेस रिपोर्टर क्लब के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि यह दिन हमें संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। साथ ही पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए सत्य, निष्पक्षता और जनहित के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सोनी ने प्रदेशवासियों सहित प्रेस रिपोर्टर क्लब के समस्त पदाधिकारियों, जिला व प्रदेश इकाइयों तथा सभी पत्रकार साथियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब पत्रकारों की आवाज़ को सशक्त रूप से उठाने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

उल्लेखनीय है कि देश में चौथे स्थान पर स्थापित प्रेस रिपोर्टर क्लब कार्यालय में आयोजित यह समारोह विशेष उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...