Blog

एकताल शासकीय स्कूल में श्याम गुप्ता ने किया ध्वजारोहण, बोले—गणतंत्र दिवस राष्ट्र धर्म का पर्व

77वें गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक एकताल में देशभक्ति का सैलाब, प्रेस रिपोर्टर क्लब प्रदेश सचिव बने मुख्य अतिथि

राष्ट्रीय पर्व को राष्ट्र धर्म मानेंगे तब बनेगा भारत विश्व गुरु — श्याम गुप्ता

रायगढ़।
छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक ग्राम पंचायत एकताल में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन शासकीय विद्यालय परिसर में अत्यंत गरिमामय एवं देशभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल विकास समिति के अध्यक्ष अग्नि पंडा, विद्यालय के प्राचार्य, हेड मास्टर, शिक्षकगण, ग्राम की महिला शक्ति, युवा शक्ति तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर स्कूल विकास समिति अध्यक्ष अग्नि पंडा ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को शत-प्रतिशत विद्यालय भेजना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है।

मुख्य अतिथि श्याम गुप्ता ने अपने प्रेरक देशभक्ति उद्बोधन में कहा कि “गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र धर्म को मानने वाला पर्व है। जब तक हम अपने राष्ट्रीय पर्वों को राष्ट्र धर्म के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक भारत के विश्व गुरु बनने की कल्पना अधूरी रहेगी।”

उन्होंने कहा कि भारत विविध धर्मों, पंथों और संस्कृतियों से भरा महान देश है, जिसकी आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक विरासत अद्भुत है। जिस प्रकार हम अपने धार्मिक और सामाजिक संस्कारों को मानते हैं, उसी प्रकार राष्ट्रीय पर्वों पर हमारे वीर शहीदों, क्रांतिकारियों और महापुरुषों को नमन कर राष्ट्र धर्म निभाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहाँ पूरे वातावरण में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...