Blog

तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 24 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

टीआई कमला पोसान सिंह के नेतृत्व में बेहतरीन पुलिसिंग, जनता का विश्वास हुआ मजबूत

रायगढ़ / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उपमहानिरीक्षक के निर्देशानुसार थाना तमनार पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया। टीआई कमला पोसान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए फरार वारंटियों की पता तलाश कर बड़ी सफलता हासिल की है।

अभियान के तहत थाना तमनार पुलिस ने उड़ीसा राज्य से दो वारंटी तथा थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से अन्य वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक स्थायी वारंटी साधुराम पिता जगन्नाथ राठिया, उम्र घटना समय 28 वर्ष (वर्तमान 52 वर्ष), निवासी टांगर घाट, को गिरफ्तार कर वारंट तामील किया गया। साथ ही जिले के अन्य स्थानों से भी टीम बनाकर आरोपियों को पकड़कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई के दौरान दो वारंटियों के मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त किए गए, जबकि एक स्थायी वारंटी को जेल में तामील जेल अधीक्षक के माध्यम से किया गया। एक महिला वारंटी सहित कुल 24 स्थायी वारंटियों को तामील कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई टीआई कमला पुसाम सिंह के नेतृत्व में तमनार पुलिस की बेहतरीन पुलिसिंग और जनसेवा का प्रमाण है, जिससे पुलिस विभाग के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...