Blog

*मोबाइल फोन के विवाद में छोटे भाई ने किया बड़े भाई पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार*

*09 सितंबर, रायगढ़* । ग्राम तिलगा, थाना चक्रधरनगर में मोबाइल फोन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब 18 वर्षीय बोधराम राठिया ने अपने बड़े भाई सूरज उर्फ सरोज राठिया पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। विवाद तब शुरू हुआ जब सरोज ने अपने छोटे भाई बोधराम से उसका रियलमी मोबाइल मांगा, जिसे बोधराम ने देने से मना कर दिया। गुस्से में आकर सरोज ने मोबाइल पटककर तोड़ दिया, जिससे नाराज होकर बोधराम ने सब्जी काटने वाले चाकू (परसूल) से सरोज के सिर और गर्दन पर कई बार हमला कर दिया। आहत के नजदीकी रिश्तेदार संतोष राठिया (उम्र 27 वर्ष) ने कल घटना की रिपोर्ट थाना चक्रधरनगर में दर्ज कराया गया, रिपोर्टकर्ता ने बताया कि ग्राम तिलगा में महेश राठिया के तीन बेटे-सुरेश(22), सरोज(20), बोधराम(18) हैं। 08 सितंबर के शाम करीब 07.00 बजे की घटना है ।

घायल सरोज राठिया को तुरंत रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, लेकिन गंभीर स्थिति के चलते उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोधराम राठिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में बोधराम ने हमले की बात कबूल की और बताया कि उसने मेहनत से कमाए पैसे से मोबाइल खरीदा था, जिसे उसके बड़े भाई ने जानबूझकर तोड़ दिया था, इसीलिए उसने गुस्से में आकर यह हमला किया। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी मिट्टी, चाकू (परसूल) को जब्त कर अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। आरोपी बोधराम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में एएसआई नंद कुमार सारथी, आरक्षक चुडामणी गुप्ता और शैलेन्द्र पैंकरा की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...