Blog

ग्राम लिबरा में तलवार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, तमनार पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई

*10 सितंबर, रायगढ़* । कल 09 सितंबर के दोपहर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लिबरा में एक युवक, हाथ में लोहे की तलवार लेकर लोगों को डरा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को सतर्क किया और तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया।

थाना प्रभारी के निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक सुरतीलाल सिदार, आरक्षक पुरुषोत्तम सिंह और पुष्पेंद्र कुमार ने बिना किसी देरी के ग्राम लिबरा में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्राम लिबरा के हाई स्कूल के पास सुरेन्द्र राठिया को तलवार लहराते हुए पाया गया। पुलिस टीम ने साहसिक तरीके से आरोपी युवक को घेरकर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से धारदार तलवार, जिसमें मूठ लगा हुआ था, जब्त की गई। पुलिस ने *आरोपी सुरेन्द्र राठिया ऊर्फ मुन्ना पिता स्व0 नान कन्हाई राठिया उम्र 21 वर्ष साकिन लिबरा* को तुरंत थाने लाकर उससे पूछताछ की और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय निवासियों तमनार पुलिस की प्रशंसा की। एसपी श्री दिव्यांग पटेल के कुशल मार्गदर्शन और निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार पुलिस, अपराधों पर कड़ी नजर रखे हुए है और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...