Blog

प्रेस रिपोर्टर क्लब महिला प्रकोष्ठ को मिला मजबूत नेतृत्व: रिचा खंडेलवाल बनीं प्रदेश सचिव

छत्तीसगढ़। महिला पत्रकारों के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर रिचा खंडेलवाल को बधाइयों का सिलसिला जारी है। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रिचा खंडेलवाल का प्रदेश सचिव पद पर मनोनयन पूरे संगठन के लिए गर्व का विषय है। उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ को नई दिशा, नई ऊर्जा और सशक्त पहचान मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि रिचा महिला पत्रकारों को संगठित कर क्लब को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने, संगठन विस्तार और सक्रियता बढ़ाने में रिचा खंडेलवाल का योगदान निर्णायक साबित होगा। महिला प्रकोष्ठ को सक्रिय एवं प्रभावी बनाकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि रिचा खंडेलवाल पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए महिला पत्रकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करेंगी और संगठन को नई मजबूती देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...