Blog

यादव प्रीमियर लीग सीजन-1 का रोमांचक समापन: नर्सिंग देव 11 बनी चैंपियन, भरा रहा पूरा मैदान

बिलासपुर यादव प्रीमियर लीग सीजन-1 का ग्यारहवां दिन और फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक माहौल में नर्सिंग देव 11 और बोल बम 11 के बीच खेला गया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में खेले गए इस मुकाबले में नर्सिंग 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि बोल बम 11 उपविजेता रही।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में नर्सिंग 11 के अश्वनी यादव को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। बोल बम टीम के राहुल यादव को बेस्ट बैटर, मनीष यादव को बेस्ट बॉलर और बंटी यादव को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला। विजेता टीम को 51,000 रुपये नगद एवं कप विनीत यादव द्वारा प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता टीम को 31,000 रुपये नगद व कप विशाल सिंह जी ने प्रदान किया। मैन ऑफ द सीरीज को स्पोर्ट्स साइकिल कमल सिंह एवं अनिल दुबे सैदा सरपंच द्वारा भेंट की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धरमलाल कौशिक जी रहे। अध्यक्षता श्री भूपेंद्र स्वान्नी जी ने की। विशिष्ट अतिथियों में विधायक शुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी और पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केसरवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मैदान चारों ओर से दर्शकों से भरा हुआ था, जिसमें महिला दर्शकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पारंपरिक राउत बाजा कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बना, जिसने सांस्कृतिक रंग बिखेरा।

कार्यक्रम में टीम ऑनर विष्णु यादव, संजय यादव, अमित यादव, नंदू यादव, आशीष यादव, अमर यादव, सुदीप यादव, अखिलेश यादव, रेवती यादव, डॉ. राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे। विजेता टीम की ओर से धनंजय यादव व अनिल यादव तथा उपविजेता टीम की ओर से खगेश यादव मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र यादव, शरद यादव, विजय यादव, दीपक यादव, छोटू यादव सहित पूरी आयोजन समिति ने किया। अंत में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे यादव समाज की एकता और खेल भावना का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि