Blog

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 50 पाव देशी, अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

*11 सितंबर, रायगढ़* । कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ढिमरापुर बायपास रोड स्थित साहू होटल टपरी पर छापा मारा गया। यह कार्रवाई टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई। टीआई कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को सूचना मिली थी कि साहू होटल टपरी में अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है। पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी, जहां हिरालाल साहू नामक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपने कब्जे में शराब रखकर अवैध बिक्री करने की बात स्वीकार की।

*बरामदगी और कार्रवाई*: रेड के दौरान होटल के पास से सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी गई कुल 9.180 बल्क लीटर शराब बरामद की गई, जिसमें 23 पाव देशी प्लेन मदिरा, 20 पाव देशी मसाला मदिरा और 08 पाव गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब शामिल हैं। बरामद शराब की कुल कीमत करीब ₹5310/- है। साथ ही मौके पर अवैध शराब की बिक्री से प्राप्त राशि ₹150/- को भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी हिरालाल साहू (उम्र 58 वर्ष), निवासी जगतपुर, रायगढ़ के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

*शराब रेड टीम में शामिल* : इस कार्रवाई में उप निरीक्षक श्रीमती ऐनु देवांगन, सहायक उप निरीक्षक श्री गौतम ठाकुर, आरक्षक श्री जगन्नाथ साहू और प्रदीप कुमार मिंज ने अहम भूमिका निभाई। कोतवाली पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है और आगे भी ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...