Blog

“कलयुग के साक्षात हनुमान! पेंडरवा शक्ति हनुमान पहाड़ी मंदिर में उमड़ रही आस्था की अपार भीड़”

चित्रकूट से पेंडरवा धाम तक चमत्कार की गूंज – पर्चा से भक्तों की समस्याओं का समाधान कर रहे गुरुदेव अजय उपाध्याय जी महाराज”

छत्तीसगढ़
जिले  पेंडरवा शक्ति स्थित हनुमान पहाड़ी मंदिर आज आस्था का विशाल केंद्र बन चुका है। यहां विराजमान गुरुदेव अजय उपाध्याय जी महाराज को भक्त कलयुग के साक्षात हनुमान के रूप में देख रहे हैं। बताया जाता है कि गुरुदेव को चित्रकूट की पावन तपोभूमि से साधना सिद्धि प्राप्त हुई है और वे माँ संतोषी एवं पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा से “पर्चा” के माध्यम से भक्तों की समस्याओं का समाधान बता रहे हैं।

पेंडरवा शक्ति जिला के हनुमान पहाड़ी मंदिर में हर सप्ताह दिव्य दरबार सजता है। रविवार और सोमवार को छोड़कर अन्य दिनों में लगने वाले इस दरबार में छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों का विश्वास है कि बिना कुछ बताए ही गुरुदेव उनकी परेशानी “पर्चा” में लिखकर बता देते हैं और उसके समाधान का मार्गदर्शन भी करते हैं।

मंदिर परिसर में सुबह से ही लंबी कतारें लग जाती हैं। कोई पारिवारिक समस्या लेकर पहुंच रहा है तो कोई स्वास्थ्य, रोजगार या व्यवसाय संबंधी चिंता लेकर। श्रद्धालुओं का कहना है कि गुरुदेव अजय उपाध्याय जी महाराज द्वारा दी गई सलाह से उन्हें राहत और सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।

गौरतलब है कि यह सेवा पूर्णतः निशुल्क बताई जाती है। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए पेंडरवा धाम अब एक महाधाम का स्वरूप ले चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह स्थान आज पूरे क्षेत्र में आस्था, विश्वास और चमत्कार का केंद्र बन गया है।

भक्तों की आस्था और विश्वास के बीच पेंडरवा शक्ति का हनुमान पहाड़ी मंदिर इन दिनों आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...