Blog

सांसद कमलेश जांगड़े ने लिया पेंडरवा धाम में आशीर्वाद, पर्चा वाले बाबा का किया शाल-श्रीफल से सम्मान

सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में गुरूदेव अजय उपाध्याय महाराज की भूमिका सराहनीय – सांसद कमलेश जांगड़े

रायगढ़
पेंडरवा धाम पहाड़ी मंदिर में विराजमान पूज्य पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय के दरबार में आशीर्वाद लेने हेतु सांसद कमलेश जांगड़े पहुँचीं। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गुरूदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सांसद कमलेश जांगड़े ने गुरूदेव अजय उपाध्याय महाराज को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पेंडरवा धाम में आकर अद्भुत आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है। गुरूदेव द्वारा सनातन धर्म की शक्ति, आस्था और विश्वास के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे कार्य समाज को नई दिशा दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को मजबूत करने की आवश्यकता है, और ऐसे संत समाज में जागरूकता, संस्कार एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहे हैं।

मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी सांसद का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पेंडरवा धाम में प्रतिदिन दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी समस्याओं के समाधान एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन हेतु पहुंच रहे हैं, जिससे इस धाम की आस्था निरंतर बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि