Blog

रायगढ़ विकास खंड स्तरीय सरपंच संघ की बैठक सम्पन्न

जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान के मुख्य आतिथ्य में सरपंचों के हितों पर हुई अहम चर्चा

रायगढ़। रायगढ़ विकास खंड स्तरीय सरपंच संघ की महत्वपूर्ण बैठक जिला सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्राम पंचायतों के विकास, सरपंचों के अधिकार, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विकास खंड स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें —

अध्यक्ष: रामभगत निषाद (सरपंच, काशीचुंवा)

उपाध्यक्ष: बैजंती नायक (सरपंच, बरदापुटी)

सचिव: नेमलाल पटेल (सरपंच, पण्डरी पानी पूर्व)

कोषाध्यक्ष: मुकेश अग्रवाल (सरपंच, गेरवानी)

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बधाई देते हुए कहा कि सरपंच संघ पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज को मजबूती से उठाने का मंच है। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास की गति तभी तेज होगी जब जनप्रतिनिधियों के अधिकार सुरक्षित और सम्मानित होंगे।

बैठक में उपस्थित सरपंचों ने पंचायतों से जुड़ी समस्याओं, बजट आवंटन, निर्माण कार्यों की स्वीकृति तथा जनहित से जुड़े अन्य विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। अंत में सभी ने एकजुट होकर पंचायत हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...