Blog

पड़िगांव पंचायत की अनूठी पहल: स्कूलों में ‘न्यौता भोज’ कर बच्चों को कराया स्नेहपूर्ण बालभोग

सरपंच, उपसरपंच एवं पंचगणों ने दाल-भात, सब्जी, टमाटर चटनी, मीठा और केला वितरित कर दिया सेवा और संस्कार का संदेश

पड़िगांव
ग्राम पंचायत पड़िगांव द्वारा सामाजिक सरोकार और शिक्षा के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। माननीया सरपंच महोदया, माननीय उपसरपंच महोदय एवं समस्त पंचगणों की पहल पर कन्या प्राथमिक विद्यालय पड़िगांव, कन्या माध्यमिक विद्यालय पड़िगांव एवं बालक माध्यमिक विद्यालय पड़िगांव में ‘न्यौता भोज’ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पंचायत परिवार ने बालक एवं कन्या प्राथमिक शाला सहित कन्या व बालक माध्यमिक शाला के सभी विद्यार्थियों को अत्यंत स्नेह और आत्मीयता के साथ दाल, भात, सब्जी, टमाटर चटनी, मीठा एवं केला (बालभोग) का वितरण किया। बच्चों ने प्रसन्न मन से भोजन ग्रहण किया और विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

पंचायत की इस सराहनीय पहल को विद्यालय परिवार ने शिक्षा और संस्कार के प्रति सकारात्मक कदम बताते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में अपनापन, सामाजिक एकता और ग्राम परिवार की भावना मजबूत होती है।

समस्त विद्यालय परिवार (शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं) ने पंचायत परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ईश्वर से कामना की कि ग्राम पंचायत निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे और पूरे ग्राम पर सदैव कृपा बनी रहे।

सादर धन्यवाद,
समस्त विद्यालय परिवार
पड़िगांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...