Blog

जिला मंत्री बनने के बाद आशीर्वाद यात्रा पर परमजीत सिंह भाटिया, वरिष्ठ नेता गुरूपाल सिंह भल्ला से लिया मार्गदर्शन

रायगढ़
भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिला मंत्री परमजीत सिंह भाटिया ने पदभार ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लेने का क्रम जारी रखा है। इसी कड़ी में उन्होंने रायगढ़ भाजपा के दिग्गज एवं “भगत सिंह” कहे जाने वाले प्रसिद्ध वरिष्ठ नेता गुरूपाल सिंह भल्ला जी के निवास स्थान पहुंचकर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस गरिमामय अवसर पर श्री भाटिया ने कहा कि पार्टी संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव और मार्गदर्शन संगठन को मजबूती प्रदान करता है तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देता है।

वरिष्ठ नेता गुरूपाल सिंह भल्ला जी ने परमजीत सिंह भाटिया को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के उद्देश्य को लेकर निरंतर कार्य करना ही सच्ची राजनीति है।

इस अवसर पर भाजपा के सक्रिय सदस्य श्याम गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों एवं जनसंपर्क को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

जिला मंत्री बनने के बाद परमजीत सिंह भाटिया की यह आशीर्वाद यात्रा लगातार जारी है, जिसे संगठन में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...