Blog

“सनातन धर्म के महान प्रहरी दिलीप सिंह जूदेव को जन्मदिवस पर नमन: पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय ने किया स्मरण”

शक्ति जिला पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम के पर्चा वाले बाबा हनुमान जी माँ संतोषी सिद्धि प्राप्त
पूज्य गुरुदेव पंडित अजय उपाध्याय ने हिंदू हृदय सम्राट एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव छत्तीसगढ़ राजघराने के ऐसे महाशेर थे, जिन्होंने सनातन धर्म की रक्षा और हिंदू समाज के सम्मान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। विशेष रूप से “घरवापसी” अभियान के माध्यम से उन्होंने उन लाखों लोगों को, जो विभिन्न कारणों से ईसाई धर्म में चले गए थे, सम्मानपूर्वक पुनः सनातन धर्म में वापस लाने का महान कार्य किया।

गुरुदेव अजय उपाध्याय ने कहा कि जूदेव जी का जीवन हिंदू समाज की एकता, सनातन संस्कृति की रक्षा और धर्म के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। उनका जन्मदिवस केवल एक तिथि नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक दिन है, जिसने समाज को एक महान व्यक्तित्व दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों के आदर्शों और कार्यों को स्मरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है और समाज को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...