Blog

रायगढ़ के व्यापारिक जगत में नई चमक: ‘समृद्धि बिजनेस पार्क’ का भव्य शुभारंभ 13 मार्च से


रायगढ़। शहर के व्यावसायिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिंदल रोड स्थित सीएमओ चौक पर विकसित Samriddhi Business Park Raigarh का भव्य शुभारंभ 13, 14 और 15 मार्च को किया जाएगा। तीन दिवसीय इस ग्रैंड लॉन्च कार्यक्रम में व्यापारियों और निवेशकों के लिए विशेष लॉन्च ऑफर्स भी उपलब्ध रहेंगे। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक डिज़ाइन के साथ विकसित यह प्रोजेक्ट रायगढ़ के उभरते व्यापारिक क्षेत्र में एक नए बिजनेस लैंडमार्क के रूप में सामने आ रहा है। परियोजना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मुख्य प्रवेश द्वार पर बूम बैरियर, सीसीटीवी निगरानी और पूरी तरह सुरक्षित कवर्ड कैंपस जैसी व्यवस्थाएँ की गई हैं। इसके अलावा भूमिगत बिजली और ड्रेनेज सिस्टम, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) जैसी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गई हैं।

व्यापारिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए परिसर में वाई-फाई और लैन कनेक्टिविटी, पर्याप्त पार्किंग स्पेस और कॉमन रेस्ट रूम्स की व्यवस्था की गई है, वहीं आकर्षक लैंडस्केप गार्डन और बच्चों के लिए प्ले एरिया इसे और अधिक सुविधाजनक बनाते हैं। प्रोजेक्ट के स्लोगन “Space. Growth. Profit.” के अनुरूप प्रबंधन ने व्यापारियों के लिए स्मार्ट 20:80 पेमेंट प्लान भी पेश किया है, जिसके तहत खरीदारों को अभी केवल 20 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा, जबकि शेष 80 प्रतिशत राशि पजेशन के समय देय होगी। यह प्रोजेक्ट रेरा (RERA) में पंजीकृत है (नंबर: PCGRERA230924001833), जिससे निवेशकों को पारदर्शिता और भरोसे का आश्वासन मिलता है। “रायगढ़ के नए बिजनेस लैंडमार्क में आपका स्वागत है” के संदेश के साथ यह प्रोजेक्ट रिटेल शोरूम और कॉर्पोरेट ऑफिस के लिए एक आदर्श स्थान के रूप में उभर रहा है। लॉन्च के दौरान सीमित समय के लिए उपलब्ध एक्सक्लूसिव ऑफर्स को लेकर शहर के व्यापारियों और निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...