Blog

जागरूक जनता भी है लोकतंत्र की असली पत्रकार — श्याम कुमार गुप्ता

गलतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सलाम, जनहित में सक्रिय प्रेस रिपोर्टर क्लब

रायपुर / प्रदेश में सामाजिक जागरूकता और जनहित के मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि आज के दौर में सिर्फ पत्रकार ही नहीं, बल्कि जागरूक जनता भी पत्रकार की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि जो नागरिक समाज में हो रही गलतियों, भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाते हैं, वे वास्तव में लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी हैं।

उन्होंने स्वच्छ और सशक्त भारतीय समाज के निर्माण के लिए ऐसी जागरूक जनता के सम्मान की बात कही और उनके साहस को सलाम किया। श्री गुप्ता ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने वाले लोग समाज के सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी सक्रियता ही व्यवस्था को सही दिशा में ले जाती है।

संजय सोनीजी प्रदेश अध्यक्ष प्रेस रिपोर्टर क्लब के साथ मिलकर श्याम कुमार गुप्ता लगातार प्रदेश में जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठा रहे हैं और विभिन्न गड़बड़ियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...