Blog

गौरक्षक संत की हत्या पर संत समाज में आक्रोश, बाबा अजय उपाध्याय ने योगी सरकार से की कड़ी कार्रवाही की मांग

उत्तरप्रदेश। गौरक्षक संत बाबा की गौ तस्करों द्वारा हत्या किए जाने की घटना के बाद संत समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना को लेकर पर्चा वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध संत अजय उपाध्याय महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बाबा अजय उपाध्याय महाराज ने कहा कि गौ रक्षा करने वाले संत की हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि सनातन धर्म और गौ सेवा की भावना पर हमला है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।

उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हिन्दू समाज जागे और अपने परिवार, समाज और सनातन धर्म की रक्षा के लिए संगठित हो। उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और संगठित समाज के सामने कोई भी गलत ताकत ज्यादा समय तक टिक नहीं सकती।

संत समाज और स्थानीय लोगों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि गौ तस्करी और इस प्रकार की हिंसक घटनाओं पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए।

संत समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...