Blog

रेडक्विन में भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर आयोजित, संगठन से सीखने का मिल रहा अवसर – परमजीत सिंह भाटिया

रायगढ़ / रेडक्विन में आयोजित भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रशिक्षण शिविर में जिला अल्पसंख्यक भाजपा मंत्री परमजीत सिंह भाटिया ने भाग लेकर संगठन के वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा और जनसेवा के मूल मंत्र को सीखने का अवसर मिल रहा है।

परमजीत सिंह भाटिया ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे देशहित, सर्व समाज हित और राष्ट्रवादी विचारधारा वाली भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के महान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कार्य कर रही है, जिससे देश का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन के वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और ऐसे प्रशिक्षण शिविरों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नई सोच और संगठन के प्रति समर्पण की भावना मजबूत होती है।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...